फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ambulance overturns while overtaking a Scorpio; two injured, traffic jam ensues.

Chandauli News: स्कॉर्पियो को ओवरटेक करते समय एंबुलेंस पलटी, दो घायल, लगा जाम

Wed, 19 Aug 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Ambulance overturns while overtaking a Scorpio; two injured, traffic jam ensues.
कंदवा के कंजेहरा में पलटी एंबुलेंस और जुटी भीड़। संवाद - फोटो : Samvad
कंदवा। सैयदराजा-जमानिया हाईवे पर मंगलवार को कंजेहरा गांव के पास स्कॉर्पियो को ओवरटेक करते समय एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एंबुलेंस चालक समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार कराया। इस दौरान दोनों तरफ करीब दो किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस के अनुसार एंबुलेंस चालक मो. कासिम (38) अपने सहयोगी असलम (38) के साथ पटना शव पहुंचाकर वापस मुंबई जा रहा था।
विज्ञापन

कंजेहरा के पास एंबुलेंस चालक ने स्कार्पियो को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान स्कॉर्पियो चालक के कट मारने से एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हादसे के कारण कंजेहरा से कोदई और असना तक दोनों तरफ करीब दो किलोमीटर तक जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस चालक और उसके सहयोगी को बाहर निकाला और एंबुलेंस में मौजूद प्राथमिक उपचार किट से दोनों का इलाज किया गया।

वहीं, स्कॉर्पियो चालक जमानिया थाना क्षेत्र के देवढ़ी निवासी रुद्रेश सिंह और उसमे सवार दो लोगों को खरोंच तक नहीं आई।
हालांकि स्कॉर्पियो का अगला पहिया क्षतिग्रस्त हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।

कंदवा के कंजेहरा में पलटी एंबुलेंस और जुटी भीड़। संवाद

कंदवा के कंजेहरा में पलटी एंबुलेंस और जुटी भीड़। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed