फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Woman from Kurhana dies at in-laws' home; harassment alleged.

Chandauli News: कुरहना की महिला की ससुराल में मौत, प्रताड़ित करने का आरोप

Wed, 19 Aug 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Woman from Kurhana dies at in-laws' home; harassment alleged.
नियामताबाद। अलीनगर थाना के कुरहना गांव निवासी सुधार यादव की पुत्री खुशबू यादव की प्रयागराज स्थित ससुराल में मौत हो गई।
विज्ञापन

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रयागराज के पूरा मुफ्ती थाने में ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
मायके पक्ष के अनुसार खुशबू यादव (22) की शादी 15 फरवरी 2025 को द्वारिकापुरी कॉलोनी, थाना पूरा मुफ्ती प्रयागराज, निवासी राजकुमार यादव के साथ हुई थी।
आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज के लिए उसे परेशान करता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। खुशबू ने मायके वालों को ससुराल में प्रताड़ना की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक 15 अगस्त को सुबह छह बजे खुशबू के पति और ससुर ने मायके वालों को फोन कर उसकी तबीयत खराब होने की जानकारी दी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मायके वाले अस्पताल पहुंचे, जहां विवाहिता की मौत की जानकारी दी गई। उनका आरोप है कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से वह तनाव में थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मृतका के पिता सुधार यादव ने बताया कि 15 दिन पहले बेटी ने फोन कर ससुराल में प्रताड़ना की जानकारी दी थी। पिता के मुताबिक खुशबू ने फोन पर बताया था कि ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान कर रहे हैं। उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया गया था। घर में कैमरे लगवाकर उसकी हर गतिविधि की रिकॉर्डिंग की जा रही थी।

सुधार यादव के अनुसार खुशबू ने कहा था कि, पापा, यहां सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। मैं छठ पूजा पर घर आऊंगी तो सारी बातें बताऊंगी। इसके बाद खुशबू ने फोन काट दिया। पिता के अनुसार इसके बाद करीब दो दिन तक बेटी से बातचीत नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed