{"_id":"6a84b5206281be2e3b0dc46d","slug":"ganga-rising-at-a-rate-of-4-cm-water-level-up-by-108-meters-in-24-hours-chandauli-news-c-189-1-svns1012-153192-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 4 सेमी की रफ्तार से बढ़ रही गंगा, 24 घंटे में 1.08 मीटर बढ़ा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 4 सेमी की रफ्तार से बढ़ रही गंगा, 24 घंटे में 1.08 मीटर बढ़ा पानी
विज्ञापन
बलुआ में बढ़ता गंगा का जलस्तर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक जोरदार बारिश होने से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1.08 मीटर पानी बढ़ा है। मंगलवार को शाम चार बजे जलस्तर 67.06 मीटर दर्ज किया गया।
यह चेतावनी बिंदु से 3.20 मीटर नीचे है। सोमवार को शाम चार बजे जलस्तर 65.98 था। इस तरह 4 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा बढ़ रही हैं। वहीं, टांडाकला क्षेत्र के दो दर्जन से ज्यादा गांवों के खेतों में पानी पहुंचने से फसलें डूब गई हैं।
नियामताबाद के बाद पड़ाव, कुंडा खुर्द, कुंडा कला सहित अन्य गांवों में घाट की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। इसी तरह चहनिया और धानापुर ब्लॉक के तटवर्ती इलाकों में सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। यही नहीं बलुआ सहित अन्य घाटों पर चेंजिंग रूम तक पानी पहुंच गया है। इससे तटवर्ती इलाके के लोग परेशान हैं। जिले में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर है।
विज्ञापन
वहीं 71.262 मीटर पर खतरे का निशान है। वहीं 09 सितंबर 1978 को आई बाढ़ के दौरान गंगा का जल स्तर सर्वाधिक 73.901 मीटर तक पहुंच गया था। इस तरह वर्तमान में जिले में गंगा चेतावनी बिंदु से 4.28 मीटर नीचे हैं।
टांडाकला संवाददाता के अनुसार 24 घंटे में 3 फीट से ज्यादा पानी बढ़ा है। इसके कारण भूपौली, डेरवा, महड़ौरा, कांवर, पकड़ी, महुअरिया, विशुपुर, महुआरी खास, सराय, बलुआ, डेरवा कला, महुअर कला, हरधन जुड़ा, गंगापुर, चकरा, हरधन जुड़ा, सोनबरसा, टांडाकला, महमदपुर, सरौली, तीरगावां, हसनपुर, बड़गांवा, नादी निधौरा, सहेपुर, मुकुंदपुर, नौदर आदि गांवों के खेतों में पानी पहुंचने से सब्जियां, ज्वार, बाजरा आदि फसलें जलमग्न हो गई हैं।