फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Subhaspa will win 83 assembly seats: Arvind

83 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी सुभासपा : अरविंद

Wed, 19 Aug 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Subhaspa will win 83 assembly seats: Arvind
सुभासपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में बोलते महासचिव अरविंद राजभर। जागरूक पाठक - फोटो : Archive
सकलडीहा। ब्लॉक मुख्यालय पर मंगलवार की शाम सुभासपा का बूथ स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। उन्होंने दावा किया कि सुभासपा प्रदेश की 83 विधान सभा सीटों में जीत हासिल करेगी और एनडीए सरकार का समर्थन करेगी।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरविंद राजभर ने कहा कि प्रदेश ही नहीं देश में संगठन मजबूत जगह बना रहा है। कर्नाटक से लेकर दिल्ली और बिहार समेत अन्य प्रदेशों में पीला झंडा लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री से मिलकर प्रदेश में 83 सीटों पर दावेदारी की जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा से ज्यादा सुभासपा के कार्यकर्ता सक्रिय हैं। एनडीए गठबंधन में सभी विधान सभाओं में छड़ी और कमल को मजबूत किया जाएगा। मजबूत संगठन ही कार्यकर्ताओं की पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं को रोजगार और सम्मान दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नित्यानंद पांडेय, संजीव सिंह, मनीषा सिंह, मनीष राजभर, महेंद्र राजभर, वकील राजभर, जगरोपन राजभर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed