{"_id":"6a70f561707e954a7a023e81","slug":"ancient-maa-kali-temple-in-mathela-to-undergo-a-facelift-chandauli-news-c-189-1-svns1013-152452-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मथेला स्थित प्राचीन मां काली मंदिर का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मथेला स्थित प्राचीन मां काली मंदिर का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चहनिया। मथेला स्थित प्राचीन मां काली मंदिर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण की दिशा में पहल तेज हो गई है। ग्रामीणों की मांग पर राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री को पत्र भेजकर मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार और आवश्यक निर्माण कार्य कराने का अनुरोध किया है।
मथेला का प्राचीन मां काली मंदिर क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों ने मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर राज्यसभा सांसद को ज्ञापन सौंपा था।
सांसद साधना सिंह ने पर्यटन मंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि मंदिर परिसर की जर्जर स्थिति के कारण श्रद्धालुओं को कई प्रकार की असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। सांसद प्रतिनिधि अतुल सिंह प्रिंस ने बताया कि मथेला स्थित मां काली मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही मंदिर का कायाकल्प कराया जाएगा। परिसर में बारात घर समेत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अन्य आवश्यक विकास कार्य भी कराए जाएंगे। संवाद