फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Trains to run on diverted routes from September 21 due to NI work on the new rail bridge at Mokama.

Chandauli News: मोकामा के नए रेल पुल पर एनआई कार्य के कारण 21 सितंबर से बदले मार्ग से चलेगी ट्रेनें

Tue, 04 Aug 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Trains to run on diverted routes from September 21 due to NI work on the new rail bridge at Mokama.
पीडीडीयू नगर। बिहार में नए मोकामा रेल पुल पर परिचालन शुरू करने की तैयारी के तहत 21 सितंबर से नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाएगा। इस कार्य के दौरान पूर्व मध्य रेलवे और पूर्व रेलवे से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की कई एक्सप्रेस, मेल, गरीब रथ, वंदे भारत, मेमू तथा इंटरसिटी ट्रेनों का संचालन निर्धारित अवधि तक परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि एनआई कार्य के कारण 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक अलग-अलग तिथियों में विभिन्न ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा। इस दौरान अधिकांश ट्रेनों का परिचालन दानापुर–पाटलिपुत्र–हाजीपुर–शाहपुर पटोरी, समस्तीपुर–मुजफ्फरपुर–पाटलिपुत्र, किउल–शेखपुरा–बिहारशरीफ–बख्तियारपुर, ग्रैंड कॉर्ड, बरौनी–मुंगेर तथा वाराणसी–छपरा–शाहपुर पटोरी जैसे मार्गों से कराया जाएगा। रेलवे के अनुसार प्रभावित प्रमुख ट्रेनों में पूर्वा एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, विभूति एक्सप्रेस, अमृतसर–हावड़ा मेल, देहरादून–हावड़ा एक्सप्रेस, हावड़ा–देहरादून एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, बागमती एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस, पूर्वांचल एक्सप्रेस, कर्मभूमि एक्सप्रेस, कैपिटल एक्सप्रेस, अकाल तख्त एक्सप्रेस, मिथिला एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस, गांधीधाम–कामाख्या एक्सप्रेस, रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस, हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस सहित बड़ी संख्या में अन्य मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। इसके साथ ही पटना–जसीडीह, पटना–दुमका, पटना–किउल, देवघर–पटना, पटना–देवघर तथा पटना–झाझा जैसी कई मेमू और पैसेंजर सेवाओं का संचालन भी वैकल्पिक मार्गों से किया जाएगा। कुछ ट्रेनों को मुंगेर, जमालपुर, बरौनी, शाहपुर पटोरी, पाटलिपुत्र और दानापुर होकर चलाया जाएगा, जबकि कई ट्रेनों को ग्रैंड कॉर्ड एवं किउल–शेखपुरा–बिहारशरीफ–बख्तियारपुर मार्ग से संचालित किया जाएगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग ट्रेनों के लिए मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा। इसलिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति और मार्ग की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। एनआई कार्य पूरा होने के बाद नए मोकामा रेल पुल से ट्रेनों का नियमित परिचालन शुरू किया जाएगा, जिससे इस महत्वपूर्ण रेलखंड की परिचालन क्षमता और सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed