{"_id":"6a70f61805209551180d0115","slug":"dm-expresses-displeasure-over-slow-pace-of-projects-issues-warning-chandauli-news-c-189-1-svns1010-152461-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: परियोजनाओं की धीमी गति पर नाराज दिखे डीएम, दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: परियोजनाओं की धीमी गति पर नाराज दिखे डीएम, दी चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। जिले में निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं की धीमी गति पर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। चेतावनी दी कि लापरवाही और अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी कार्यदायी संस्थाओं और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अंतिम चरण में पहुंच चुकी परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कर संबंधित विभागों को हस्तांतरित किया जाए, ताकि आम जनता को उनका लाभ मिल सके। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के कार्यों में तेजी लाने तथा आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रोजेक्ट अलंकार और विधायक निधि से स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कर्मनाशा-सैयदराजा ऊपरगामी सेतु तथा डीएफसीसी (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) के ऊपरगामी सेतु के निर्माण की धीमी प्रगति पर संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन
इसके अलावा क्षय रोग चिकित्सालय भवन, काशीराज संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, चकिया के निर्माण कार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज भवन तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, धानापुर के निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी संबंधित संस्थाओं को गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।