धानापुर। क्षेत्र के तोरवां पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयाेजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ इंचार्ज प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश कन्नौजिया ने किया। इसमें 100 मीटर दौड़, गोला फेंक, खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
100 मीटर बालक वर्ग में हंसराज ने प्रथम, शिवम मौर्य ने द्वितीय तथा रोहित यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में दीक्षा सिंह प्रथम, अंशिका यादव द्वितीय और कृतिका तृतीय रहीं। गोला फेंक के बालक वर्ग में भी हंसराज प्रथम, शिवम मौर्य द्वितीय तथा रोहित यादव तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में पायल विश्वकर्मा प्रथम, दीक्षा सिंह द्वितीय और अल्का कनौजिया तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी और खो-खो की बालक एवं बालिका टीम का भी मैच कराया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर असगर अली, दीपक कुमार, ज्ञान प्रकाश सिंह, श्यामनारायण पांडेय, आशीष कुमार और पुष्पा सिंह आदि मौजूद रहीं।