सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Balsad-Danapur Holi Special arrived 10 and a half hours late

Chandauli News: बलसाड़-दानापुर होली स्पेशल साढ़े 10 घंटे विलंब से आई

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Balsad-Danapur Holi Special arrived 10 and a half hours late
विज्ञापन
होली स्पेशल ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। इससे यात्री परेशान हैं। मंगलवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरने वाली अप और डाउन की ट्रेनें विलंब आई। अप बलसाड़ -दानापुर होली स्पेशल साढ़े 10 घंटे विलंब रही। इस ट्रेन को सुबह 07:50 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचना था लेकिन यह ट्रेन शाम छह बजे पहुंची।
Trending Videos

बुधवार की शाम पांच बजे तक अप की ओर जाने वाली पुरी-आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस एक घंटे, बरकाकाना-वाराणसी मेमू 3 घंटे, दानापुर-एसएमवीटी बंगलूरू होली स्पेशल एक घंटे विलंब रही। इसी तरह शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल फेयर सवा घंटे, धनबाद-दिल्ली स्पेशल फेयर पौने 2 घंटे, मुंबई-दानापुर स्पेशल फेयर होली स्पेशल 5 घंटे विलंब रही। इसी तरह भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे, पुणे-दानापुर होली स्पेशल 4 घंटे की देरी से आई। इसी तरह डाउन की ओर जाने वाली योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस एक घंटे, दानापुर-बलसाड़ होली स्पेशल साढ़े 5 घंटे, उधना-मालदा टाउन होली स्पेशल साढ़े 7 घंटे, एसएमवीटी बंगलुरू-दानापुर स्पेशल फेयर होली स्पेशल 15 घंटे विलंब रही। इससे यात्री परेशान रहे। मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि ट्रेंनों को समय से चलाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed