{"_id":"69b9af76123dcf35b609c0a6","slug":"babli-of-tajpur-won-bronze-chandauli-news-c-189-1-svns1010-145634-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ताजपुर की बबली ने जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ताजपुर की बबली ने जीता कांस्य
विज्ञापन
कांस्य पदक सौंपते अतिथि। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
सकलडीहा क्षेत्र के ताजपुर गांव की बहू बबली ने तलवारबाजी (फेंसिंग) में शानदार प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया पुलिस स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस उपलब्धि के साथ ही उन्हें कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल पद पर प्रोन्नत कर दिया गया है। चंदौली के सकलडीहा विकासखंड के ग्राम ताजपुर निवासी रोहित कन्नौजिया ने बताया कि पत्नी बबली वर्तमान में रिजर्व पुलिस कानपुर में तैनात हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में पुलिस विभाग में जाइन किया था। पिछले एक वर्ष से वह तलवारबाजी का अभ्यास कर रही थीं।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता जम्मू-कश्मीर में आयोजित हुई, जिसका फाइनल 12 मार्च 2026 को खेला गया। इसमें देशभर के पुलिस विभागों की कुल 33 टीमों ने भाग लिया था।
कड़े मुकाबले के बीच बबली ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। रोहित ने बताया कि बबली ने इससे पहले भी उत्तर प्रदेश स्तर पर कई पदक जीते हैं, लेकिन प्रमोशन का आधार ऑल इंडिया पुलिस स्तर की प्रतियोगिता होती है। उनकी इस सफलता के बाद परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
Trending Videos