सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two arrested for smuggling 55 kg of marijuana hidden in packets of chips and biscuits to Bihar

Chandauli News: चिप्स और बिस्किट के पैकेटों के बीच छिपाकर 55 किलो गांजा ले जा रहे थे बिहार, दो गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for smuggling 55 kg of marijuana hidden in packets of chips and biscuits to Bihar
विज्ञापन
चंदौली पुलिस और स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने एक पिकअप से 55. 350 किलो गांजा बरामद किया। गांजा तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपी गांजा वाहन में चिप्स और बिस्किट के पैकेटों के बीच छिपाकर बिहार ले जा रहे थे। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की कीमत 14 लाख रुपये हैं। आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि चंदौली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में टीम ने सोमवार की रात लगभग दस बजे एनएच 19 स्थित एक ढाबे से करीब 100 मीटर पहले एक पिकअप वाहन से गांजा बराम दिया। आरोपी चिप्स व बिस्किट के पैकेटों के बीच में छिपाकर 55. 350 किलो गांजा रखे थे। गांजा तस्करी के आरोप में वाहन चालक विशाल दुबे निवासी मदनपुर खादर सरिता बिहार और परिचालक बव्बन सिंह उत्तमपुर थाना राजपुर जनपद बक्सर बिहार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने बताया गांजे की खेप टेंगरा मोड़ से लादकर चौसा बिहार ले जा रहे थे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed