सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP MLA inaugurated tube well in Ekauni village

Chandauli News: एकौनी गांव में नलकूप का भाजपा विधायक ने किया लोकार्पण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA inaugurated tube well in Ekauni village
नियामताबाद के एकौनी में सड़क का लोकार्पण करते भाजपा विधायक रमेश जायसवाल। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : कृषि विभाग का लिपिक पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नियामताबाद ब्लॉक के अंतर्गत एकौनी गांव में 40.42 लाख रुपये की लागत से बने राजकीय नलकूप संख्या-454 से किसानों को पानी मिलना शुरू हो गया। सोमवार को मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने नलकूप का उद्घाटन क्षेत्रीय लोगों के हाथ से कराया। नलकूप से एकौनी सहित आस-पास के गांवों में किसानों के खेतों को पानी मिलेगा।
Trending Videos

विधायक ने कहा कि नलकूप को चालू होने से क्षेत्रीय किसानों को सिंचाई की समस्या नहीं होगी। नलकूप न होने से किसानों को परेशानी हो रही थी। बारिश न होने की स्थिति में किसानों को समय से पानी नहीं मिलता था। निजी साधन से खेतों की सिंचाई में अत्यधिक पैसे खर्च हो जाते थे। समस्या को देखते हुए प्रयास कर ट्यूबवेल को चालू कराया गया है। कहा कि मुगलसराय विधान सभा में ट्यूबवेल के अलावा 15 और 15 ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं। इस अवसर पर नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता विनय वर्मा, पिछड़ा आयोग के सदस्य सत्येंद्र सिंह बीनू, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, लकड़ू सिंह, विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed