सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Officials should promote public welfare schemes and provide benefits to the people.

Chandauli News: जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर लोगों को लाभ दिलाएं अधिकारी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Officials should promote public welfare schemes and provide benefits to the people.
चंदौली  में पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में समस्या सुनते राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येन्द्र कु - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चंदौली। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येन्द्र कुमार बारी (बीनू) ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर पहुंच कर अधिकरियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करें और उसका लाभ लोगों को दिलाएं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येेंद्र कुमार बारी मंगलवार की दोपहर में जिला मुख्यालय पर पहुंचे।
Trending Videos

समीक्षा बैठक के दौरान जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी और जिला दिव्यांगजन अधिकारी को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर प्रचार-प्रसार करें। इसका उद्देश्य लोगों को इन योजनाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें लाभान्वित करना है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी बच्चों को शिक्षा दिलाना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने पिछड़े वर्ग सहित सभी बच्चों को स्कूलों से जोड़ने और उनकी शिक्षा को बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अभिभावकों को सरकारी स्कूलों की हाई-टेक व्यवस्था, स्मार्ट क्लास और अन्य सुविधाओं के बारे में जागरूक करने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजें। इसके बाद उन्होंने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान किया। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए सत्येन्द्र कुमार बारी ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था सुधरी है। वर्तमान में स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक हैं, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास, बेहतर साफ-सफाई, खेलकूद के मैदान, गुणवत्तापूर्ण दोपहर का भोजन और शुद्ध पेयजल जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा संचालित अभ्युदय कोचिंग सेंटर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी लाभ मिल रहा है।उन्होंने आयोग आपके द्वारा अभियान का उल्लेख करते हुए बताया कि आयोग गांव-गांव जाकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहा है और विस्तृत जानकारी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed