सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The body of a man missing for five days was found; his wife was murdered a day after his disappearance.

Chandauli News: 5 दिनों से लापता युवक का शव मिला, गायब होने के 1 दिन बाद हुई थी पत्नी की हत्या

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
The body of a man missing for five days was found; his wife was murdered a day after his disappearance.
विज्ञापन
मोहनिया। भगवानपुर थाना क्षेत्र के जोगिया वीर बाबा पहाड़ी के घने जंगल में मंगलवार को 5 दिनों से लापता उपेंद्र (32) का शव मिला। सड़ने गलने के कारण शव से दुर्गंध आ रही थी। उपेंद्र 18 फरवरी से लापता था। 19 फरवरी को उसकी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी l
Trending Videos

पत्नी की हत्या के 1 दिन पहले से उपेंद्र लापता था। अचानक मंगलवार की सुबह युवक का शव मिलना संदिग्ध बताया जा रहा है। भगवानपुर थानाध्यक्ष ने चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। उपेंद्र (32) 18 फरवरी को अचानक से लापता हो गया था, जिसकी खोजबीन परिजनों की ओर से जा रही थी l इसी बीच 19 फरवरी की सुबह उसकी पत्नी की हत्या कर फेंका गया शव बरामद होने से मामला संदिग्ध है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed