सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cable not replaced even after three days; villagers staged a protest.

Chandauli News: तीन दिन बाद भी नहीं बदला गया केबल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Cable not replaced even after three days; villagers staged a protest.
विज्ञापन
विकासखंड क्षेत्र के भीटी गांव में तीन दिन भी जला विद्युत केबल नहीं बदला गया। बिजली न होने से पेयजल संकट भी गहरा गया। नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को राजगढ़ विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर प्रदर्शन किया और अवर अभियंता को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समस्या के समाधान की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार खोराडीह फीडर से भीटी समेत दर्जनों गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। तीन दिन पूर्व लो-वोल्टेज की समस्या के चलते भीटी गांव की आपूर्ति का केबल जल गया था। इसकी सूचना तत्काल विद्युत विभाग को दी गई, लेकिन दो दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अवर अभियंता दयाशंकर प्रजापति ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि 24 घंटे के भीतर जला हुआ केबल बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इस दाैरान मोहित दुबे, विकास सिंह, अंकित पांडेय, रितेश कुमार, धनंजय और ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

हाईटेंशन लाइन से कांशीराम आवास का जोड़ दिया कनेक्शन , उपकरण जले
चुनार। क्षेत्र के कांशीराम आवासीय कॉलोनी की महिलाओं ने तहसील पहुंचकर एसडीएम राजेश कुमार वर्मा को शिकायत पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि एक निजी लाइनमैन ने कॉलोनी की बिजली लाइन को 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से जोड़ दिया, जिससे कई घरों के विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। महिलाओं ने धन उगाही और मनमानी का आरोप लगाते हुए लाइमैन पर कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने विद्युत निगम के एसडीओ को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गुल रहने से गहराया पानी का संकट
मिर्जापुर। जिले में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। बिजली आपूर्ति में रोस्टर का पालन नहीं किया जा रहा है। कहीं लो-वोल्टेज तो कहीं ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान है। कहीं 18 तो 12 घंटे बिजली से उपभोक्ताओं को मिल रही है। बुधवार की शाम को हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में पूरी रात बिजली गुल रही। फतहां सिविल लाइंस व आस पास के इलाके में पूरी रात ट्रिपिंग हुई। जिगना, क्षेत्र में 33 केवी लाइन में खराबी आने से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। हलिया क्षेत्र में आंधी के दौरान जर्जर पोल और तार गिरने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। यहां औसतन 15 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। जमालपुर क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता त्रस्त है। पटेहरा क्षेत्र के दीपनगर पावर हाउस से जुड़े फीडरों पर 18 घंटे ही बिजली की आपूर्ति हो रही है। पड़री, देवाही और अकसौली उपकेंद्रों से जुड़े करीब 100 गांवों में भी 12 से 14 घंटे ही बिजली की आपूर्ति हो रही है। ड्रमंडगंज, क्षेत्र में जर्जर तारों के कारण तेज हवा चलने पर एहतियातन बिजली काट दी जाती है। चुनार, नगर क्षेत्र में प्रतिदिन पांच से छह घंटे की कटौती हो रही है। आरके यादव, अधिशासी अभियंता ने कहा कि बारिश के बाद कई जगह पेड़ गिर गए थे और एक दो पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। कई इंसुलेटर फुंक गए थे। जिसकी वजह से समस्या हुई। रात में दो बजे तक स्थिति को सामान्य कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed