सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli New SP Akash Patel Suspends Syedraja SI and Dulhipur Constable Inquiry Against Six people

एक्शन में चंदौली के नए एसपी: सैयदराजा के एसआई और दुलहीपुर के कांस्टेबल निलंबित, छह पर जांच बैठाई

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 02 Apr 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: चंदौली जिले में पदभार संभालते ही एसपी आकाश पटेल एक्शन में दिखे। उन्होंने सैयदराजा के एसआई और दुलहीपुर के कांस्टेबल को  निलंबित करने के साथ ही छह पर जांच बैठाई। 

Chandauli New SP Akash Patel Suspends Syedraja SI and Dulhipur Constable Inquiry Against Six people
आकाश पटेल, नवागत एसपी, चंदौली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चंदौली में पोस्टिंग के दूसरे दिन ही एसपी आकाश पटेल एक्शन मोड में दिखे। हालिया समीक्षा में सामने आई अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई करते हुए सैयदराजा के एसआई और दुलहीपुर के कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। जबकि छह अन्य के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
एसपी आकाश पटेल ने बताया कि मुगलसराय थाना क्षेत्र की दुलहीपुर चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी संतोष यादव को अवैध जुआ व तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई न करने के आरोप में निलंबित किया गया। वहीं सैयदराजा थाना के उपनिरीक्षक राम प्यारे चौधरी को अपराधियों पर नियंत्रण में लापरवाही, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी में ढिलाई और सूचना देने में देरी के कारण निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गो-तस्करी के मामलों में हाईवे पेट्रोलिंग के दौरान गंभीर लापरवाही पाए जाने पर टीएसआई उमाशंकर यादव, मनोज कुमार सिंह सहित छह पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। सभी के विरुद्ध प्रारंभिक जांच शुरु कर दी गई है।

एसपी ने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed