सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three Accused of Stealing Diesel on Highway Arrested

Chandauli News: हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Three Accused of Stealing Diesel on Highway Arrested
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय थाना पुलिस ने डीजल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक गिरोह के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार, 13 गैलन, प्लास्टिक पाइप, पेचकस, दो मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। थाना प्रभारी राजेश मिश्र ने बताया कि सहजौर रिंग रोड अंडरपास के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे हाईवे और रिंग रोड किनारे खड़ी गाड़ियों से डीजल व अन्य सामान चोरी करते थे और उसे चहनिया बाजार में बेच देते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप यादव, नमन मिश्रा और राजकुमार गुप्ता के रूप में हुई है। संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article