सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Passenger slips while boarding moving train; both legs severed.

Chandauli News: चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, दोनों पैर कटे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Passenger slips while boarding moving train; both legs severed.
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर।
Trending Videos

स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-06 पर रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। चलती फरक्का एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से एक युवक ट्रेन के नीचे गिर गया, जिससे उसके दोनों पैर कट गए।
बालूरघाट से भटिंडा जा रही अप 15733 फरक्का एक्सप्रेस निर्धारित ठहराव के बाद शाम करीब पांच बजे पीडीडीयू जंक्शन से रवाना हो रही थी। इसी दौरान लगभग 32 वर्षीय युवक दौड़ते हुए ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा। पायदान पर पैर रखते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे ट्रेन के नीचे चला गया। घटना को देख मौके पर मौजूद जीआरपी और आरपीएफ के जवान तुरंत सक्रिय हुए। उन्होंने दौड़कर चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका और गंभीर रूप से घायल युवक को बाहर निकाला। घायल को एंबुलेंस के जरिए रेलवे लोको मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास के दौरान यह हादसा हुआ। युवक का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed