सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli News Female laborer dies brick kiln police launch investigation husband accused assault

Chandauli News: ईंट-भट्ठे पर महिला मजदूर की मौत, पुलिस जांच में जुटी; पति पर मारपीट का आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 04 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: जिले के ओडीला स्थित ईंट-भट्ठे पर कार्यरत बिहार निवासी महिला मजदूर फूलवती देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में डेरे में मिला। परिजनों और मजदूरों ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के विवाद की बात सामने आई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है।

Chandauli News Female laborer dies brick kiln police launch investigation husband accused assault
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

धानापुर थाना क्षेत्र के ओडीला स्थित एक ईंट भट्ठे पर कार्यरत महिला मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार सुबह उसका शव डेरे में मिलने से मजदूरों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos




जानकारी के अनुसार मृतका फूलवती देवी (45) पत्नी विनोद माझी मूल रूप से बिहार के गया जिले की रहने वाली थी। वह अपने पति के साथ ओडीला स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करती थी। गुरुवार सुबह जब अन्य मजदूर काम के लिए पहुंचे तो फूलवती देवी का शव डेरे में पड़ा मिला। इसके बाद मजदूरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों और भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों के अनुसार मृतका का पति विनोद माझी नशे का आदी था। वह अक्सर शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मारपीट होने की भी चर्चा है।

विज्ञापन

परिजनों में कोहराम

ग्रामीणों और मजदूरों का कहना है कि मारपीट के दौरान महिला के सिर में गंभीर चोट लग गई थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी चोट के कारण उसकी मौत हुई। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही धनापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद और मारपीट की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। महिला की मौत से भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों में शोक व्याप्त है, वहीं पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed