{"_id":"69c27768755d00b2da0d0972","slug":"chandauli-police-raided-gambling-den-and-arrested-14-miscreants-2026-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 14 गिरफ्तार; लाखों रुपये नकदी व भारी सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 14 गिरफ्तार; लाखों रुपये नकदी व भारी सामान बरामद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 24 Mar 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार
Chandauli News: चंदौली जिले की पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारा। इस दौरान 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही लाखों की नकदी व भारी सामान बरामद किया गया।
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
चंदौली जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुगलसराय पुलिस और स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़े जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से जुआ खेलते हुए 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos
मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह व स्वाट प्रभारी रामजनम यादव के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस को 23 मार्च 2026 को सूचना मिली कि थाना मुगलसराय क्षेत्र के ग्राम सेमरा स्थित मग्गू पटेल के मकान व बगीचे में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर घेराबंदी कर दबिश दी गई, जहां से 14 लोगों को मौके पर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार फड़ से 1,05,580 रुपये बरामद हुए, जबकि तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से 11,640 रुपये मिले। मौके पर मौजूद बैग से कारतूस भी बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे पैसे के लालच में संगठित तरीके से जुआ खेलते थे और पुलिस से बचने के लिए हर 10–15 दिन में स्थान बदल लेते थे।
इसे भी पढ़ें; आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से तीन महीने की मासूम की मौत, बाइक से ले जा रहे थे नाना-नानी
पहले गंगा किनारे जुआ खेला जाता था, लेकिन विवाद के बाद स्थान बदलकर सेमरा में यह अड्डा संचालित किया जा रहा था। सभी लोग अपने मोबाइल फोन फड़ पर रखते थे, ताकि बाहरी लोगों के जरिए पुलिस की सूचना मिल सके। थानाध्यक्ष संतोश सिंह ने बताया कि इस मामले में थाना मुगलसराय में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी में शामिल
- कुल 1,17,220 रुपये नकद
- 12 स्मार्ट मोबाइल फोन
- 208 ताश के पत्ते
- 52 मोटरसाइकिल
- 4 खोखा कारतूस
- 1 जिंदा कारतूस (32 बोर)