पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli Police solve rebar theft case arrest three accused

Chandauli News: पुलिस ने सरिया चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 14 नग सरिया बरामद

Mon, 06 Jul 2026 02:39 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 06 Jul 2026 02:39 PM IST
सार

Chandauli News: चंदौली जिले की बलुआ पुलिस ने सरिया चोरी का खुलासा किया। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक क्विंटल चोरी की सरिया बरामद की। 

विज्ञापन
Chandauli Police solve rebar theft case arrest three accused
पुलिस के गिरफ्त में तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले की बलुआ थाना पुलिस ने सरिया चोरी की घटना का अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई 14 नग लोहे की सरिया (लगभग एक क्विंटल) बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
थानाध्यक्ष अरूण सिंह ने बताया कि चहनियां निवासी प्रवीण सिंह ने तहरीर देकर बताया था कि उनके मकान के गेट के अंदर रखी करीब डेढ़ क्विंटल लोहे की सरिया अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर थाना बलुआ में मुकदमा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


रविवार को ग्राम मरकनिया पक्खोपुर से घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई 14 नग लोहे की सरिया बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित खरवार पुत्र कन्हैया खरवार निवासी चहनियां, राहुल कुमार पुत्र रामकिशुन राम निवासी चहनियां तथा पंकज कुमार पुत्र फ्रींगी राम निवासी सिंगहा, थाना बलुआ शामिल हैं। उनपर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed