{"_id":"6a4b789c3b248607a1023013","slug":"police-and-rpf-arrest-two-smugglers-with-liquor-worth-54-000-in-chandauli-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस-आरपीएफ की कार्रवाई: 54 हजार की 19.35 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस-आरपीएफ की कार्रवाई: 54 हजार की 19.35 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Mon, 06 Jul 2026 03:13 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 06 Jul 2026 03:13 PM IST
सार
Chandauli News: चंदौली जिल में तस्करी कर ले जाया जा रहा 19.35 लीटर शराब बरामद करने के साथ ही पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में दोनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले में मुगलसराय कोतवाली पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार की देर शाम तस्करी कर ले जा रहे 19.35 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कीमत 54 हजार रुपये है।
विज्ञापन
मुगलसराय के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार की शाम मुगलसराय पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रेलवे डाउन रिसीविंग यार्ड से जीटीआर पुल के समीप जांच के दौरान दो व्यक्तियों को पकड़कर उनके बैग की तलाशी ली।
विज्ञापन
जांच में 19.35 लीटर शराब बरामद हुई। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपना नाम बिहार के पटना जिले के छोटी खगौल निवासी रवि कुमार साव और कर्मपुरा निवासी पंकज कुमार मिश्रा बताया। दोनों का चालान कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन