{"_id":"6a4b6a06a188f6784c062e10","slug":"video-villagers-distressed-by-dilapidated-access-road-movement-of-300-people-affected-during-the-rainy-season-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"जर्जर संपर्क मार्ग से ग्रामीण बेहाल, बरसात में 300 लोगों का आवागमन प्रभावित;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर संपर्क मार्ग से ग्रामीण बेहाल, बरसात में 300 लोगों का आवागमन प्रभावित;video
चंदौली बबुरी थाना क्षेत्र के हड़िरका गांव का संपर्क मार्ग वर्षों से बदहाल पड़ा है। बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे करीब 300 ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत के बावजूद सड़क का निर्माण नहीं होने पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की दुर्दशा के कारण छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं गांव में किसी के बीमार होने पर एंबुलेंस या अन्य चार पहिया वाहन नहीं पहुंच पाते। ऐसे में मरीजों को मोटरसाइकिल या पैदल मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है, जिससे समय पर उपचार मिलने में परेशानी होती है। गांव की निवासी रोशन ने बताया कि गांव में न तो बेहतर सड़क है और न ही पानी निकासी की समुचित व्यवस्था। बरसात में हालात इतने खराब हो जाते हैं कि गंभीर मरीज को अस्पताल पहुंचाना भी मुश्किल हो जाता है। निशा ने कहा कि खराब सड़क का असर सामाजिक आयोजनों पर भी पड़ता है। शादी-विवाह के दौरान बारात और मेहमानों के वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।