{"_id":"694700a26ee2c3dfdf022fe1","slug":"cloudy-skies-and-icy-winds-continued-throughout-the-day-with-fog-delaying-several-trains-chandauli-news-c-189-1-svns1012-141084-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दिन भर छाए रहे बादल, चलीं बर्फीली हवाएं, कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दिन भर छाए रहे बादल, चलीं बर्फीली हवाएं, कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार को तीसरे दिन भी ठंड और गलन से लोग परेशान रहे। न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर नौ तक पहुंच गया। वहीं दिन का तापमान शुक्रवार की तरह 18 डिग्री सेल्सियस रहा। सूर्य के दर्शन नहीं हुए और दिन भर बादल छाए रहे। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के कारण सड़कों पर आवागमन प्रभावित रहा।
जिले में पिछले तीन दिनों से कोहरे का असर दिख रहा है। सर्द हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 10 डिग्री के मुकाबले एक डिग्री कम रहा। यदि पिछले वर्ष की स्थिति देखें तो 20 दिसंबर को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा।
शनिवार को भी सुबह से ही कोहरा रहा। हालांकि दिन में कोहरा छंट गया लेकिन बादल छाए रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे ने वाहनों की गति पर ब्रेक लगा दी थी। हेडलाइट जलाने के बाद भी वाहन रेंगकर चलते रहे। कोहरे की दृश्यता इतनी कम थी कि 15 मीटर की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। दो दिन से छा रहे धुंध व कोहरे से यातायात प्रभावित हो गया। कोहरे ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दी है।
कोहरे के चलते सभी घरों में दुबकने को विवश हैं। कोहरे के कारण भारी वाहनों के चालकों ने तो अपने वाहनों को सड़कों के किनारे बने होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट आदि पर खड़े कर दिए थे। कोहरे की दृश्यता बढ़ने के बाद ही चालक वाहनों को लेकर रवाना हो सके। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे।
किसान देरी से खेतों में पहुंचे : धान की कटाई कर रहे किसान खेतों पर देर से पहुंचे। ठंड से बचाव के लिए घर, दुकान, प्रतिष्ठान, दफ्तर आदि में अंगीठी, हीटर, लकड़ी, कोयला, गैस बर्नर आदि जलाते रहे। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार तक चंदौली में घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ हो सकता है।
Trending Videos