सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Conflict between two parties over an old dispute, 10 injured

Chandauli News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में संघर्ष, 10 घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Conflict between two parties over an old dispute, 10 injured
विज्ञापन
गोपीगंज।
Trending Videos

डेरवा गांव में रविवार की सुबह पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। घायलों का मेडिकल कराया गया है। घटना से गांव में अफरातफरी की स्थिति रही। गांव के नंदलाल यादव और सुरेंद्र यादव के बीच रविवार की सुबह किसी बात पर कहासुनी हो गई। यह देख दोनों पक्षों के कई लोग पहुंच गए। एक दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें एक पक्ष से नंदलाल यादव (70), लालमणि देवी (65), विनोद यादव (48), अमोद (37), कविता देवी (30), सावित्री (43), हिमांशु (15), अर्चना (13) और दूसरे पक्ष से सुरेंद्र यादव और ननकू यादव को चोट आई। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां छह लोगों को गंभीर चोट लगने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया। तहरीर में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर घर आकर हमले का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed