{"_id":"699b60c23604379a920837a3","slug":"february-22-marks-the-first-hottest-day-of-the-season-with-temperatures-crossing-307-degrees-chandauli-news-c-191-1-gyn1001-139371-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 22 फरवरी इस सीजन का पहला सबसे गर्म दिन, तापमान 30.7 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 22 फरवरी इस सीजन का पहला सबसे गर्म दिन, तापमान 30.7 डिग्री के पार
विज्ञापन
सुबह के समय उदय हो रहे भगवान भाष्कर। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मौसम रोजाना परिवर्तित हो रहा है। 22 फरवरी इस सीजन का पहला सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया। तेज धूप होने के कारण लोगों को उमस का अहसास हुआ। हालांकि रात में हल्की ठंड अभी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी दो दिनों में तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। पछुआ हवा 14 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही है। जो सेहत के लिए नुकसान देह है।
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि फरवरी में पहली बार तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अन्य दिनों की अपेक्षा धूप तेज रही। ज्यादा देर तक लोग धूप में नहीं बैठ सके। पछुआ हवा चलने के कारण सुबह-शाम अभी हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। बिना गर्म कपड़े पहने हुए सुबह-शाम सफर करने वाले लोग मौसम बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। उन्हें सर्दी, जुकाम, बुखार से परेशान होना पड़ रहा है।
मार्च के अंत तक तैयार हो जाएगी गेहूं की अगैती फसल
तेज धूप के कारण अगैती गेहूं की फसल जल्दी पककर तैयार हो जाएगी। उम्मीद है कि मार्च के अंत तक किसान गेहूं की मंड़ाई, कटाई शुरू कर देंगे। आने वाले दिनों में हवा की दिशा में बदलाव होगी। कृषि विशेषज्ञ बेजवां के डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि किसान गेहूं की सिंचाई दिन में न करें, हवा चलने के कारण फसल गिर सकती है। रात में फसल की सिंचाई करना उत्तम है।
Trending Videos