फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Councilor breaks down in tears at board meeting; alleges neglect.

Chandauli News: बोर्ड की बैठक में रो पड़ीं सभासद, अनदेखी का लगाया आरोप

Wed, 19 Aug 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Councilor breaks down in tears at board meeting; alleges neglect.
पीडीडीयू नगर पालिका कार्यालय में बोर्ड की बैठक में अनदेखी का आरोप लगाती सभासद पिंकी शर्मा। संवा
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका जन प्रतिनिधि बोर्ड की बैठक मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में हुई। इसमें विकास, साफ-सफाई से जुड़े 41 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। वहीं, वार्ड संख्या 14 की सभासद पिंकी शर्मा ने अधिकारियों पर उनके वार्ड में विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। अपनी बात कहते हुए वह रो पड़ीं। इस दौरान दूसरी महिला सभासदों ने भी आरोप लगाया कि महिला होने के नाते हमारी बातें नहीं सुनीं जातीं। इस पर ईओ ने सभी सभासदों के वार्डों में भ्रमण कर उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


नगर पालिका जनप्रतिनिधि बोर्ड की बैठक दोपहर 12 बजे अध्यक्ष सोनू किन्नर के निर्देश पर शुरू हुई। सभी प्रस्ताव पढ़कर सभासदों को सुनाए गए। इस दौरान अलीनगर वार्ड की सभासद मुर्शिदा बेगम ने एक सफाईकर्मी का वेतन काटने और उसे काम से हटाने का आरोप लगाया। इस मामले में ईओ ने पक्ष रखा तो माहौल गर्म हो गया।
विज्ञापन

कार्रवाई आगे बढ़ी तो परशुरामपुर वार्ड की सभासद पिंकी शर्मा ने उनके वार्ड में सड़क, नाली आदि के काम नहीं कराए जाने और सफाई नहीं होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनका वार्ड पिछड़ा है, फिर भी ध्यान नहीं दिया जाता है। इसके कारण जनता उन्हें कोसती हैै। बताया कि उनके वार्ड में लंबे समय से हाईमास्ट लाइट खराब है, शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष नगर वार्ड की सभासद आरती यादव ने कहा कि टेंडर होने के बाद भी उनके वार्ड में विकास कार्य शुरू नहीं हुए। उन्होंने अफीम कोठी रोड और सर्कस रोड पर ठेेकेदार पर काम नहीं शुरू करने का आरोप लगाया। कैलाशपुरी की सभासद निधि तिवारी, बिछड़ी सभासद सरिता ने जल निगम पर पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराने का आरोप लगाया। ईस्टर्न बाजार सभासद शैलेंद्र गुप्ता ने एलबीएस क्रय विक्रय केंद्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बैठक में सभासदों ने 41 प्रस्तावों को मंजूरी दी। इस मौके पर सभासद, पारस यादव, महेंद्र पटेल, अमित खरवार, राजेश जायसवाल, वंशनारायण चौहान, भारती यादव आदि मौजूद रहीं। संचालन ईओ धर्मराज सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed