{"_id":"699379f4d14512dfb60beb72","slug":"crowd-at-the-joint-district-hospital-400-patients-reached-the-opd-chandauli-news-c-189-1-svns1010-144175-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: संयुक्त जिला चिकित्सालय में भीड़, ओपीडी में पहुंचे 400 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: संयुक्त जिला चिकित्सालय में भीड़, ओपीडी में पहुंचे 400 मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। तापमान में उतार-चढ़ाव और पछुआ हवा चलने के साथ ही वायरल संक्रमण बढ़ा है। सोमवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय, चकिया के ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लग गई। 400 लोगों की ओपीडी हुई जिसमें माैसमी बीमारी से पीड़ितों की संख्या अधिक थी।
सुबह आठ बजे से ही पंजीकरण काउंटर पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। अस्पताल कर्मियों को भीड़ नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। ओपीडी में पहुंचे अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम, बुखार, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित थे।
डॉक्टरों के अनुसार इस समय वायरल संक्रमण की दर तेजी से बढ़ रही है। मौसम में लगातार बदलाव, ठंडक और हवा की नमी इन बीमारियों को बढ़ावा दे रही है। चिकित्सकों ने सलाह दी कि लोग भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचें, मास्क का उपयोग करें और हल्के लक्षण दिखते ही चिकित्सक से सलाह लें।
सीएमएम डॉ. आर.बी. सिंह ने बताया कि सोमवार को करीब 400 मरीज ओपीडी में पहुंचे, जिनमें बड़ी संख्या मौसमी बीमारियों से प्रभावित लोगों की थी। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने, गर्म कपड़ों का उपयोग करने, पर्याप्त तरल पदार्थ लेने और बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लेने की अपील की।
Trending Videos