फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Directives from the DM and SP prove ineffective; sanitation system remains unimproved.

Chandauli News: डीएम-एसपी के निर्देश बेअसर, नहीं सुधरी सफाई व्यवस्था

Thu, 30 Jul 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Directives from the DM and SP prove ineffective; sanitation system remains unimproved.
सकलडीहा में मंदिर मार्ग पर हुआ जलभराव। संवाद
सकलडीहा। पवित्र माह सावन बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। जिले के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी लेकिन अभी तक सड़कों की सफाई नहीं कराई गई। मंदिर जाने वाले मार्गों पर फैली गंदगी और जलभराव की समस्या से श्रद्धालुओं को जूझना पड़ेगा। जिला प्रशासन कांवड़ यात्रा मार्गों पर सफाई, प्रकाश समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


बीते दिनों जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने मंदिरों एवं प्रमुख मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाने, बैरिकेडिंग कराने और भारी वाहनों पर नियंत्रण के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कस्बे में सफाई व्यवस्था बदहाल है। टिमिलपुर स्थित महेश्वर मंदिर, दुर्गा मंदिर, शनिदेव मंदिर, संतोषी माता मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर और ठाकुरबाड़ी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। महेश्वर मंदिर से कांवड़ यात्रा निकलती है, जो चतुर्भुजपुर स्थित कालेश्वर मंदिर तक जाती है। इन मार्गों पर जगह-जगह कूड़ा फैला है।
विज्ञापन


व्यापारियों का आरोप है कि मंदिर मार्गों पर कई दिनों से सफाई नहीं हुई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और जलभराव हो गया है। इससे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, संत सेठ, नागेंद्र गुप्ता, राजीव मोदनवाल, राजेंद्र प्रसाद, मनीष ने कहा कि सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ेगी। वहीं, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि रोस्टर निर्धारित कर सफाई कर्मियों को नियमित सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed