{"_id":"6a6a5ea049e0abed8102d326","slug":"mother-of-three-runs-off-with-lover-27-years-her-junior-husband-arranges-the-marriage-fearing-murder-chandauli-news-c-189-1-svns1010-152187-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 27 साल छोटे प्रेमी के साथ गई तीन बच्चों की मां, हत्या के डर से पति ने करा दी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 27 साल छोटे प्रेमी के साथ गई तीन बच्चों की मां, हत्या के डर से पति ने करा दी शादी
विज्ञापन
सकलडीहा तहसील में प्रेमी प्रेमिका विवाह। स्रोत:-जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा। क्षेत्र से पारिवारिक रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 47 साल की तीन बच्चों की मां अपनी उम्र से 27 साल छोटे यानी 20 वर्षीय युवक के प्रेम में घर छोड़कर चली गई। चार महीने बाद मंगलवार को पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया। उसने पत्नी से घर लौटने की मिन्नतें कीं, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। महिला ने कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ ही जीवन बिताना चाहती है। स्टेशन पर कुछ देर तक तीनों के बीच कहासुनी होती रही। लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पति ने दोनों को रजिस्ट्रार कार्यालय ले जाकर उनकी कोर्ट मैरिज करा दी। पति का कहना था कि उसने अपनी हत्या के डर से दोनों का विवाह करा दिया।
सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के डैना गांव निवासी जीवनाथ राजभर की शादी करीब 25 वर्ष पहले नई बाजार क्षेत्र के महेसुआ गांव निवासी सरिता राजभर से हुई थी। इस दंपती के तीन बच्चे हैं। जीवनाथ राजभर दिल्ली में वेल्डिंग का काम करते हैं। उनका कहना है कि उनकी पत्नी सरिता की गाजीपुर जिले के गहमर निवासी 20 वर्षीय अजय गुप्ता से जान-पहचान ट्रेन में सफर के दौरान हुई थी। अजय ट्रेन में मूंगफली बेचता है। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और करीब एक वर्ष में यह प्रेम संबंध में बदल गया।
जीवनाथ के अनुसार अप्रैल में वह दिल्ली से गांव आया था और कुछ दिन रहने के बाद दोबारा चला गया था। उसके चार दिन बाद सूचना मिली कि पत्नी घर से लापता है। वह तत्काल गांव पहुंचा और सकलडीहा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। इस दौरान पत्नी के मायके वालों ने उस पर पत्नी की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस की जांच में पता चला कि सरिता अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ चली गई थी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
कोर्ट में एक-दूसरे को पहनाई जयमाला
जीवनाथ अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को लेकर रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचा। वहां प्रक्रिया पूरी कर दोनों की कोर्ट मैरिज कराई गई। पति की मौजूदगी में महिला ने प्रेमी को जयमाला पहनाई और प्रेमी ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर पत्नी के रूप में स्वीकार किया।
-- -
मां ने बच्चों को साथ रखने से किया इन्कार
सरिता ने स्पष्ट कहा कि वह अब बच्चों को अपने साथ नहीं रखेगी। उसका कहना था कि बच्चे उसके पहले पति के हैं, इसलिए उनकी देखभाल भी वही करेगा। महिला के इस बयान से परिवार के लोगों साथ वहां मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए।
-- -- -- -- -- -
सात से आठ बार जेल भिजवाया
जीवनाथ का आरोप है कि पत्नी पहले भी झूठे आरोप लगाकर उसे सात-आठ बार जेल भिजवा चुकी है। इसी भय से उसने पत्नी की उसके प्रेमी से शादी करा दी। कहा कि इस घटना ने उसका परिवार उजाड़ दिया है। अब उसे और उसके बच्चों को जीवन भर समाज के ताने सुनने पड़ेंगे।
-- -
महिला ने प्रताड़ना का आरोप लगाया
सरिता राजभर ने कहा कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था और घर खर्च के लिए पर्याप्त रुपये भी नहीं देता था। तीन बच्चों का पालन-पोषण करना उसके लिए बेहद कठिन हो गया था। इसी कारण उसने पति का घर छोड़कर अजय के साथ रहने का निर्णय लिया।