सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DM will appear before the Human Rights Commission in the case of death of Hiva driver.

Chandauli News: हाईवा चालक की मौत मामले में मानवाधिकार आयोग के सामने पेश होंगे डीएम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
DM will appear before the Human Rights Commission in the case of death of Hiva driver.
विज्ञापन
-आयोग ने पांच मार्च तक डीएम को एक विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा था
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर, चंदौली। शहाबगंज थाने के विशुनपुरा गांव में भारत माला परियोजना के प्लांट परिसर में 7 जनवरी को संदिग्ध हालत में हाईवा चालक अशोक कुमार पांडेय की मौत मामले में रिपोर्ट नहीं देने पर राज्य मानवाधिकार आयोग ने चंदौली के डीएम चंद्र मोहन गर्ग को पेश होने को कहा है। 35 वर्षीय अशोक घूरघाट जिला सीवान बिहार का रहने वाला था। उसकी फंदे से लटकती हुई लाश मिली थी।
आयोग ने अधिवक्ता खालिद वकार आबिद की शिकायत पर आदेश दिया है। खालिद वकार ने 12 जनवरी को राज्य मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि कार्यस्थल परिसर पर प्रवासी श्रमिक अशोक कुमार पाण्डेय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु कई गंभीर प्रश्न खड़े करती है। इसकी निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच आवश्यक है। उन्होंने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने, परियोजना प्रबंधन, ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच कराए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए शिकायतकर्ता को जांच प्रक्रिया में शामिल करते हुए विस्तृत जांच रिपोर्ट पांच मार्च तक आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। नोटिस भेजने के बाद निर्धारित समय में जांच रिपोर्ट आयोग के समक्ष प्रस्तुत नहीं की गई। इस पर आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिया है कि 23 अप्रैल को डीएम चंदौली व्यक्तिगत रूप से आयोग के समक्ष हों। रिपोर्ट प्रस्तुत करेगे। आयोग ने आयुक्त वाराणसी मंडल को निर्देशित किया है कि इस आदेश को आवश्यक पालन के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed