सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganja worth Rs 10 lakh recovered from a drum of mobile phone kept in a pickup, two arrested

Chandauli News: पिकअप में रखे मोबिल के ड्रम से 10 लाख का गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Ganja worth Rs 10 lakh recovered from a drum of mobile phone kept in a pickup, two arrested
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने चकिया तिराहे पर एक मालवाहक वाहन से 38 किलो गांजा बरामद किया। तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपी मोबिल के ड्रम में छिपाकर गांजे को वाराणसी के पहड़िया में किसी को देने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस के अनुसार गांजे की कीमत लगभग 10 लाख रुपये हैं।
Trending Videos

सीओ पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह ने बताया कि मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मंगलवार की भोर में टीम के साथ नगर के वीआईपी गेट के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक मालवाहक वाहन से दो व्यक्ति जले हुए मोबिल के ड्रम में गांजा छिपाकर वाराणसी ले जाने वाले हैं । पुलिस टीम ने चकिया तिराहे पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। गोधना बाईपास की तरफ से आ रहे एक मालवाहक वाहन आता दिखा। टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर ड्रम के अंदर से टेप से पैक 38 बंडल बरामद हुए, जिनमें गांजा भरा हुआ था। टीम ने मौके से कुल 38 किलो गांजा बरामद किया। सीओ ने बताया कि आरोपियों की पहचान निरंजन कुमार निवासी ग्राम वरूणा, थाना नरायनपुर और राजू कुमार निवासी ग्राम दिऊल, थाना जगदीशपुर, जिला भोजपुर, बिहार के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मध्य प्रदेश के हनुमना से आकाश नामक व्यक्ति ने उन्हें वाराणसी के पहड़िया में गांजा पहुंचाने के लिए 14 हजार रुपये का लालच दिया था। आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed