{"_id":"69ca13dac123fa4eab08dc7c","slug":"video-entire-shrine-of-maa-ghatwari-and-maa-shayar-reverberated-with-chants-of-victory-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"जयकारों से गूंजा मां घटवारी और मां शायर का पूरा दरबार, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयकारों से गूंजा मां घटवारी और मां शायर का पूरा दरबार, VIDEO
टांडा सोनबरसा गंगा घाट पर विराजमान आदि शक्ति मां घटवारी एवं मां शायर का 21वां वार्षिक शृंगार महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान गंगा घाट माता का दरबार जयकारे से गूंजता रहा। तीन दिनों तक चले धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन आयोजित बिरहा गायन के मुकाबले ने श्रद्धालुओं को पूरी रात बांधे रखा।
महोत्सव के शुरुआती दो दिनों में अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय व बाहरी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समूचे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शुक्रवार की रात आयोजित ''बिरहा मुकाबला'' रहा। रात 9 बजे से शुरू हुए इस मुकाबले में बिहार की कलाकार रवीना रंजन रवि और गाजीपुर के प्रख्यात गायक प्रमोद यादव के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली।
दोनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रसंग सुनाकर हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। बिरहा का यह दौर शनिवार सुबह 5:30 बजे तक अनवरत चलता रहा। मुख्य अतिथि एडवोकेट इंद्रसेन तिवारी एवं रमेश यादव का आयोजन समिति ने अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण क स्वागत किया। शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने में बलुआ थाना पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा। महोत्सव के दौरान अनिल निषाद, जितेंद्र निषाद, दिलीप निषाद, साजन साहू, विनोद राम, टी. वर्धन आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।