{"_id":"69d954d18e0474b9da053373","slug":"grief-grips-rammado-village-following-workers-death-chandauli-news-c-189-1-svns1013-146922-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मजदूर की मौत से राममाड़ो गांव में शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मजदूर की मौत से राममाड़ो गांव में शोक
विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के राममाड़ो गांव निवासी रामजी (51) नामक मजदूर की मौत हो जाने से गांव में शोक व्याप्त हो गया।
जानकारी के अनुसार रामजी एक अप्रैल को घर से भदोही काम करने के लिए गए थे। छह अप्रैल को 11 बजे दिन में उन्होंने घर वालों को फोन से बताया कि उनके पेट में दर्द है और वे घर आ रहे हैं। इसके बाद भी देर रात तक नहीं आए तो घर वालों ने फोन किया। उस दौरान मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। उनकी काफी खोजबीन की गई। 10 अप्रैल को घर वालों को पता चला कि चकिया जिला चिकित्सालय शव गृह में एक अज्ञात शव पड़ा हैए तो परिवार के लोग अस्पताल गए। वहां शव की पहचान रामजी के रूप में की।
बताया जा रहा है कि रामजी सात अप्रैल को चकिया थाना के पचवनियां गांव के समीप घायल अवस्था में पड़े थे। उन्हें ग्रामीणों ने चकिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान आठ अप्रैल को मौत हो गई। उनसे तीन बेटियां व एक बेटा हैं। उनके बेटे ने चकिया कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय चंदौली भेज दिया। सूचना पर प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष पवन प्रताप सिंह कोतवाली चकिया में पहुंचकर परिवार के लोगों को सांत्वना दी। इस संबंध में चकिया कोतवाल अर्जुन सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos