सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Following SIR process names of 167,931 voters removed Chandauli voter list now comprises 1,320,890 names

UP: SIR के बाद कटे 167931 वोटरों के नाम, अब चंदौली की मतदाता सूची में 13 लाख 20 हजार 890 के नाम; जानें अपडेट

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 11 Apr 2026 05:39 AM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: चंदौली में एसआईआर के बाद 1,67,931 मतदाताओं के नाम कटे, अब कुल 13,20,890 मतदाता हैं। इनमें 7,19,567 पुरुष, 6,01,294 महिलाएं व 29 थर्ड जेंडर शामिल हैं। पुनरीक्षण में नए नाम जुड़े और युवा मतदाता 3,413 से बढ़कर 14,021 हो गए, जबकि जेंडर रेशियो 836 पहुंचा।

Following SIR process names of 167,931 voters removed Chandauli voter list now comprises 1,320,890 names
मतदाता सूची से हटाए गए अवैध वोटरों के नाम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Voter List: चंदौली जिले में एसआईआर के बाद 1 लाख 67 हजार 931 मतदाताओं के नाम कटे हैं। अब जिले की मतदाता सूची में 13 लाख 20 हजार 890 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। जिले की मतदाता सूची में 7 लाख 19 हजार 567 पुरुष और 6 लाख 01 हजार 294 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं 29 थर्ड जेंडर मतदाताओं के नाम भी सूची में हैं। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई।

Trending Videos


जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और उपजिला निर्वाचित अधिकारी राजेश कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता सूची की जानकारी दी। डीएम ने बताया कि जिले में 04 नवंबर से 26 दिसंबर तक मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कराकर उनसे भरे हुए गणना प्रपत्र प्राप्त किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणना के दौरान जिले में कुल 14 लाख 88 हजार 821 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 2 लाख 30 हजार 86 मतदाताओं के गणना प्रपत्र विभिन्न कारणों मृत्यु अथवा जिनकी पहचान न हो सकी, अनुपस्थित, स्थायी रूप से शिफ्टेड, डुप्लीकेट व अन्य कारणों से नाम हटा दिए गए। बीते 06 जनवरी 2026 को कुल 12 लाख 58 हजार 735 मतदाताओं की सूची प्रकाशित की गई। इसके बाद 6 मार्च तक पुनरीक्षण किया गया। इसमें कुल 7 लाख 03 हजार 99 नए मतदाताओं के नाम पंजीकृत किए गए।

बढ़ गई युवा मतदाताओं संख्या की संख्या
चंदौली। छह जनवरी 2026 को मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन के बाद पुनरीक्षण अभियान में जिले में युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है। जिले में 18 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 3413 थीए जो बढ़कर अब 14021 हो गई है। इसी तरह जेंडर रेसियो 829 थाए जो अब बढ़कर कुल 836 हो गया है। जिले में मतदेय स्थलों की संख्या 1691 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed