{"_id":"69b5be2358537c76a20e4a14","slug":"inaugural-special-starts-between-purulia-and-anand-viharinaugural-special-starts-between-purulia-and-anand-vihar-chandauli-news-c-189-1-svns1012-145481-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पुरुलिया और आनंद विहार के बीच उद्घाटन स्पेशल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पुरुलिया और आनंद विहार के बीच उद्घाटन स्पेशल शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
-वाराणसी, अयोध्या और लखनऊ जाना अब आसान
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से वाराणसी, अयोध्या और लखनऊ जाना अब आसान हो जाएगा। रेलवे ने पुरुलिया और आनंद विहार के बीच नई ट्रेन शुरू की है। शनिवार को पुरुलिया से ट्रेन को उद्घाटन स्पेशल के रूप में चलाया गया।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि पुरुलिया और आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा की शुरुआत करने जा रही है। शनिवार को पुरुलिया से गाड़ी-04020 पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनल उद्घाटन स्पेशल के रूप में चली है। यह ट्रेन मूरी, रांची, लातेहार, डाल्टेनगंज, जपला, डेहरी ऑन सोन होते हुए रविवार की भोर में पीडीडीयू जंक्शन होते हुए वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ होते हुए आनंद विहार पहुंचेगी। इसका नियमित संचालन कुछ दिन बाद शुरू किया जाएगा। ट्रेन के चलने से पीडीडीयू जंक्शन से वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ होते हुए आनंद विहार पहुंचना आसान होगा।
Trending Videos