सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Inauguration of 50th Shri Vidya Koti Kumkumarchan Mahayajna in Vindhyachal at Mirzapur

विंध्याचल में महायज्ञ: स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी बोले- सनातन पर राजनीति न हो, गौ संरक्षण राष्ट्र का दायित्व

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 08 Jun 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur News: विंध्याचल में 50वें श्री विद्या कोटी कुमकुमार्चन महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने कुमकुमार्चन किया। इस दौरान स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि सनातन पर राजनीति न हो, गौ संरक्षण राष्ट्र की जिम्मेदारी है। 

Inauguration of 50th Shri Vidya Koti Kumkumarchan Mahayajna in Vindhyachal at Mirzapur
विंध्याचल में 50वें श्री विद्या कोटी कुमकुमार्चन महायज्ञ का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देश की प्रगति, विश्व शांति और गरीब कल्याण की कामना के साथ विंध्याचल स्थित विंद रेसिडेंसी में रविवार को 50वें श्री विद्या कोटी कुमकुमर्चन महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। पूज्य स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में आयोजित इस महायज्ञ में हजारों सुहासिनी महिलाएं, बच्चियां और सनातन धर्मावलंबी श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Trending Videos


महायज्ञ का शुभारंभ गणेश पूजन एवं श्री ललिता सहस्रनाम के पाठ के साथ हुआ। दक्षिण भारत से लाए गए विशेष कुमकुम से श्रद्धालुओं ने माता ललिता का अर्चन कर देश की उन्नति, विश्व शांति तथा समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण की प्रार्थना की। आयोजन स्थल पर सुबह से ही भंडारे की व्यवस्था भी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महायज्ञ का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, विधान परिषद सदस्य श्यामनारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, विधायक रत्नाकर मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष लाल नारायण सरोज समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।

विज्ञापन

Inauguration of 50th Shri Vidya Koti Kumkumarchan Mahayajna in Vindhyachal at Mirzapur
विंध्याचल में 50वें श्री विद्या कोटी कुमकुमार्चन महायज्ञ का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

इस अवसर पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि सनातन धर्म शाश्वत है और इसके खिलाफ बोलकर किसी के अस्तित्व का कोई महत्व नहीं रह जाता। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। गौ संरक्षण को राष्ट्र का दायित्व बताते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में गौ माता के संरक्षण को नई दिशा मिली है। साथ ही विपक्षी दलों से सनातन धर्म के मुद्दे को वोट बैंक की राजनीति से दूर रखने की अपील की।

इसे भी पढ़ें; यूपी में दिनदहाड़े लूटकांड: पिस्टल की बट से मुंशी का सिर फोड़ा, डेढ़ लाख रुपये और सोने की चेन लूटकर भागे बदमाश 

सांसद नीरज शेखर ने कहा कि स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में देशभर में नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ने का अभियान चल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विश्व शक्ति बनने की दिशा में बढ़ने की बात कही। वहीं विधान पार्षद विनीत सिंह ने माता त्रिपुर सुंदरी की आराधना को घर-घर तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने युवाओं से वर्ष 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

विद्वान आचार्य शेषनाथ तिवारी और मुकेश पांडे के निर्देशन में विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न हुआ। जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष प्रमिला सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कुमकुमार्चन में भाग लिया। आयोजकों के अनुसार स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में यह 50वां महायज्ञ है, जबकि इससे पूर्व देश के विभिन्न राज्यों में 49 महायज्ञ सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed