सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Inauguration of new classroom built at a cost of 9.95 lakh in the inter college

Chandauli News: इंटर कॉलेज में 9.95 लाख से बने नवीन कक्ष का हुआ लोकार्पण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of new classroom built at a cost of 9.95 lakh in the inter college
विज्ञापन
चंदौली। जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार को सांसद निधि से लगभग 9.95 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन कक्ष का उद्घाटन राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने किया।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि नव निर्मित कक्ष से छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रलता गुप्ता, पूर्व प्रधानाचार्य रीता रानी तथा अंजू कुमारी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सभासद विजय जायसवाल, समेत कई लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed