{"_id":"6a062ce64a8c73ea2e0ef766","slug":"the-17-year-old-damaged-road-will-be-repaired-for-2855-crores-chandauli-news-c-189-1-svns1011-148490-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 17 साल से क्षतिग्रस्त मार्ग का 28.55 करोड़ से होगा मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 17 साल से क्षतिग्रस्त मार्ग का 28.55 करोड़ से होगा मरम्मत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर।
करीब 17 वर्ष से क्षतिग्रस्त नोनार-पिपरी-धीना-जमानिया मार्ग की दशा अब सुधरने वाली है। पीडब्ल्यूडी की ओर से तैयार करीब 28.55 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को शासन की मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है।
करीब 20 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से चंदौली और गाजीपुर जनपद के 150 से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार शीघ्र ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।
पीडब्ल्यूडी ने कार्य पूरा करने के लिए 15 माह की समय सीमा तय की है। कार्ययोजना के अनुसार तुलसी आश्रम, नोनार, पिपरी, धीना होते हुए जमानिया तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, सड़क निर्माण के लिए बिजली के खंभों को हटाने अथवा स्थानांतरित करने के लिए 65 लाख 36 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह की पहल के बाद इस सड़क की मरम्मत की प्रक्रिया शुरू हुई। मार्ग के निर्माण के बाद आवागमन सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।
Trending Videos