{"_id":"69cc1d1feba522b302024712","slug":"long-waiting-lists-on-trains-heading-to-hill-stations-seats-getting-booked-the-moment-booking-windows-open-chandauli-news-c-189-1-svns1012-146388-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: हिल स्टेशन जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग, विंडो खुलते ही बुक हो जा रही सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: हिल स्टेशन जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग, विंडो खुलते ही बुक हो जा रही सीटें
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टियों से पहले ही लोगों ने हिल स्टेशनों की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से देहरादून, जम्मू-कश्मीर, ऊटी और मेघालय जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म सीट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। हालात यह हैं कि बुकिंग विंडो खुलते ही सीटें फुल हो जा रही हैं। लंबी वेटिंग लिस्ट देखकर यात्री परेशाान हो जा रहे हैं।
बोर्ड परीक्षा के साथ ही परिषदीय विद्यालयों में भी परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। एक अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत होनी है, वहीं मई-जून में पड़ने वाली गर्मी की छुट्टियों को लेकर लोगों ने अभी से ही यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग पहाड़ों का रुख करने की योजना बना रहे हैं। यात्रियों की पहली पसंद देहरादून, जम्मू-कश्मीर, मेघालय और दक्षिण भारत का प्रसिद्ध हिल स्टेशन ऊटी है। इसके अलावा चारधाम यात्रा को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह है।
रेलवे के नियमों के अनुसार दो माह पहले टिकट का आरक्षण शुरू हो जाता है। ऐसे में मई माह की यात्रा के लिए बुकिंग शुरू होते ही सीटें तेजी से भर रही हैं। 27 मई को कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस के स्लीपर में 18, इकॉनमी में 3 और थर्ड एसी में 11 वेटिंग चल रही है। वहीं हिमगिरी एक्सप्रेस के स्लीपर में 7 और थर्ड एसी में 2 वेटिंग है। बेगमपुरा एक्सप्रेस के स्लीपर में 56 और थर्ड एसी में 19 वेटिंग पहुंच चुकी है। इसी तरह 28 मई को कुंभ एक्सप्रेस और दून एक्सप्रेस में भी लंबी वेटिंग है। हालांकि पूर्वोत्तर की ओर जाने वाली कामाख्या और गुवाहाटी की ट्रेनों में अभी कुछ सीटें उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिली है। यात्रियों का कहना है कि छुट्टियों में परिवार के साथ घूमने की योजना बनाना मुश्किल होता जा रहा है। कई लोग एजेंटों के चक्कर काट रहे हैं।
कोट-
यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, ताकि लोगों को आवागमन में सहूलियत मिल सके। - विश्वनाथ, मंडल जनसंपर्क अधिकारी
Trending Videos