{"_id":"69cc1c80f0be8d29130c3fce","slug":"moringa-is-an-excellent-source-of-vitamins-and-calcium-dr-rajesh-singh-chandauli-news-c-189-1-svns1011-146392-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरिंगा विटामिन और कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत : डॉ. राजेश सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरिंगा विटामिन और कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत : डॉ. राजेश सिंह
मोरिंगा यानी सहजन का पेड़ सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके पत्ते, फल और फूल सभी अत्यंत लाभकारी माने जाते हैं। मोरिंगा को “सुपरफूड” की श्रेणी में रखा गया है जो न केवल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, बल्कि त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। यह जानकारी बरहनी पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने दी है।
Trending Videos
बताया कि मोरिंगा विटामिन और कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत है। इसमें शरीर के लिए आवश्यक लगभग सभी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि मोरिंगा में संतरे की तुलना में लगभग सात गुना अधिक विटामिन-सी पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक होता है। डॉ. सिंह ने बताया कि मोरिंगा में कैल्शियम और आयरन भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं और खून की कमी दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले फाइटोकेमिकल्स ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। बताया कि मोरिंगा में एंटी- इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं जो पेट संबंधी समस्याओं में लाभकारी हैं। इसमें प्रोटीन, एमिनो एसिड, फाइबर व विटामिन बी, सी और ई भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हैं। उन्होंने लोगों से अपने दैनिक आहार में मोरिंगा को शामिल करने की अपील की ताकि शरीर को प्राकृतिक रूप से मजबूत और स्वस्थ रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।