{"_id":"6a2f0445bc532cab440c4de9","slug":"minimum-temperature-drops-by-two-degrees-due-to-westerly-winds-chandauli-news-c-189-1-svns1011-149970-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पछुआ हवा चलने से दो डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पछुआ हवा चलने से दो डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। शनिवार को जहां दोपहर में आंधी चलने के बावजूद उमस और गर्मी का प्रभाव बना रहा। वहीं रविवार को सुबह से करीब 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही। इससे न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़क गया। हालांकि अधिकतम तापमान पिछले दिन के स्तर पर बना रहा। जिले में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रविवार को हवा चलने के बावजूद दिनभर तेज धूप रही। इससे सड़कों पर काफी कम संख्या में लोग दिखे। कई दुकानों पर दोपहर में दुकानदार ग्राहकों की राह देखते रहे। गर्मी के कारण कूलर व पंखे की हवा बेअसर साबित हो रही है। घरों के छतों पर रखी टंकियों का पानी उबलने के स्तर तक पहुंच जा रहा है। रविवार की सुबह पानी की टंकी का वाॅल्ब जल जाने के कारण रविनगर, पटेल नगर, लाठ नंबर एक व दो के करीब डेढ़ हजार घरों के लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। दोपहर में वॉल्ब की मरम्मत के बाद पानी की आपूर्ति बहाल हुई। इसके अलावा बिजली की आंखमिचौली भी जारी रही।
चंदासी उपकेंद्र से निकले सभी सात फीडरों में बिजी आती और जाती रही। हालांकि लंबी बिजली कटौती नहीं हुई जिससे लोगों में राहत रही। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिले में आंधी-पानी के आसार बने हुए हैं। आगामी 18 जून तक जिले में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। साथ ही 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।