सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Molnapur defeated Utdi by 18 runs to win the cricket cup title.

Chandauli News: मोलनापुर ने उतड़ी को 18 रनों से हराकर जीता क्रिकेट कप का खिताबी मुकाबला

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Molnapur defeated Utdi by 18 runs to win the cricket cup title.
विज्ञापन
राधे कृष्ण स्पोर्ट्स क्लब की ओर से बलुआ स्थित वल्मीकि इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार शाम को खेला गया। फाइनल मुकाबले में मोलनापुर ने उतड़ी को 18 रनों से हराकर क्रिकेट कप जीत लिया। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर मोलनापुर ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए मोलनापुर ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 109 बनाए। जीत के लिए 110 रन का लक्ष्य पाने मैदान पर आई उतड़ी की टीम 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 91 रन ही बना सकी। इस तरह उतड़ी को 18 रनों से पराजित मोलानपुर की टीम खिताबी मुकाबला जीत गई। इसके पूर्व मुख्य अतिथि सकलडीहा के सपा विधायक प्रभुनरायन सिंह यादव ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर और फीता काटकर मैच की शुरूआत की। इस मौके पर सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के सपा अध्यक्ष सुभाष यादव, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, सीताराम यादव, रमेश राम मौजूद रहे। संचालन सियाराम प्रजापति और रमेश यादव ने किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed