{"_id":"69ca830f363a2ddba60852a4","slug":"video-mla-sushil-singh-said-teachers-should-always-be-respected-in-chandauli-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शिक्षकों का हमेशा सम्मान करना चाहिए, विधायक सुशील सिंह ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शिक्षकों का हमेशा सम्मान करना चाहिए, विधायक सुशील सिंह ने कही ये बात
स्कूल चलो अभियान एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को चहनियां-मथेला स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) के प्रांगण में किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी एवं अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान आयोजक अजय सिंह ने मुख्य अतिथि एवं अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ततपश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा 97 सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं 2 शिक्षामित्रों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्हआदि उपहार देकर सम्मानित किया गया। वही पूर्व माध्यमिक विद्यालय मथेला की छात्राओं द्वारा सरस्वती गीत एवं स्वागत गान की शानदार प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने कहा कि शिक्षकों का हमेशा सम्मान करना चाहिए। क्योंकि शिक्षक कभी रिटायर नही होते। टेट विषय पर कहा कि बहुत जल्द केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी से मिलकर टेट से प्रभावित शिक्षकों को राहत दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने बहुत गंभीरता से कहा की शिक्षकों के अनुभव को नकारा नहीं जा सकत,उनको टेट से अवश्य छूट मिलेगी। वो काम हमारी सरकार करेगी और इसके गंभीर मुद्दे पर मुख्यमंत्री जी से मिलकर समाधान निकालने का प्रयास करेगे। 2017 से शिक्षा की व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है सुंदरीकरण विद्यालयों में हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।