सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Over 200 e-rickshaws plying in the dark to save battery, risking accidents

Chandauli News: बैटरी बचाने के लिए अंधेरे में दौड़ रहे 200 से ज्यादा ई-रिक्शा, हादसे का डर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Over 200 e-rickshaws plying in the dark to save battery, risking accidents
पीडीडीयू नगर में लाइट बंद करके चलते ई रिक्शा चालक। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर में ई-रिक्शा चालकों की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। बैटरी बचाने के चक्कर में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक रात के समय हेडलाइट बंद कर चल रहे हैं।
Trending Videos

अंधेरे में बिना हेडलाइट चलने वाले ई-रिक्शा अचानक सामने आ जाते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति न केवल यात्रियों बल्कि अन्य वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी खतरा बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के परिवहन कार्यालय में करीब 3500 से अधिक ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। इनमें सबसे अधिक ई-रिक्शा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर क्षेत्र में संचालित होते हैं। सस्ती और सुलभ सवारी होने के कारण शहर में ई-रिक्शा परिवहन का प्रमुख साधन बन चुके हैं, लेकिन कई चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
नगर में 200 से अधिक ई-रिक्शा ऐसे हैं जो रात के समय बैटरी बचाने के लिए हेडलाइट बंद करके चलते हैं। इससे अंधेरे में वाहन दूर से दिखाई नहीं देते और अचानक सामने आने पर दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed