फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   People are troubled by waterlogging in the underbridge.

Chandauli News: अंडरब्रिज में जलभराव से परेशान हैं लोग

Mon, 13 Jul 2026 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by waterlogging in the underbridge.
घोसी नगर के बड़ागांव  स्थित अंडर पास में बारिश के बाद लगा पानी।संवाद
घोसी नगर के मझवारा मोड़ और बड़ागांव सहित आस पास के क्षेत्रों में दोहरीघाट इंदारा रेलवे मार्ग पर बने अंडरब्रिज में बरसात का पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इंदारा से दोहरीघाट रेलमार्ग पर घोसी नगर के मझवारा मोड़, बड़ागांव राजभर बस्ती एवं बनगांवा रेलवे क्रासिंग पर अंडरब्रिज के नीचे जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से जलभराव हो गया है, इसके चलते स्कूली बच्चों के साथ ही आम लेागों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में देवेंद्र कुमार, रमेशचंद यादव, मुसाफिर प्रसाद, रविंद्र शर्मा का कहना है कि अंडरब्रिज में जमा पानी निकालने के लिए विभागीय अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपा, लेकिन जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed