फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Traders were made aware of the dangers associated with Chinese manjha.

Chandauli News: चीनी मांझे पर होने वाले नुकसान के बारे में व्यापारियों को किया जागरूक

Mon, 13 Jul 2026 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Traders were made aware of the dangers associated with Chinese manjha.
राज्य कर कार्यालय विभाग की ओर से रविवार को व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजन हुआ। इसमें पतंग धागा और नायलॉन थ्रेड के कारोबार से जुड़े व्यापारी शामिल हुए। इसका उद्देश्य व्यापारियों को चीनी मांझे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। उपायुक्त राज्य कर बृजेश कुमार दीपंकर ने कार्यक्रम में मानव जीवन और जनसामान्य की सुरक्षा पर जोर दिया गया। उन्होंने चीनी मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं, जनहानि और संपत्ति की क्षति के बारे में बताया। अधिकारियों ने व्यापारियों से प्रतिबंधित मांझे का निर्माण या बिक्री न करने की अपील की। उन्होंने प्रशासन का सहयोग करने को कहा ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।साथ ही इस संवाद कार्यक्रम में जनपद के साड़ी और धागा कारोबार से जुड़े प्रमुख व्यापारियों ने भाग लिया। आफताब अहमद, जियाउल हसन, मो. अय्यूब और जंग बहादुर यादव सहित अन्य प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। उन्होंने व्यापार से संबंधित विभिन्न सुझाव और समस्याएं अधिकारियों को बताईं। अधिकारियों ने सभी व्यापारियों से सुरक्षित व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूर्णतः रोक लगाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed