नगर के सहादतपुरा स्थित मैरेज हॉल में रविवार को रोटरी क्लब प्राइड मऊ का छठा पद ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी मंडल 3120 की मंडलाध्यक्ष पूनम गुलाटी रहीं। कार्यक्रम में नवागत अध्यक्ष विशाल शर्मा एवं सचिव डॉ. रघुनंदन अग्रवाल को कॉलर और पिन लगाकर कार्यभार सौंपा गया। मंडलाध्यक्ष पूनम गुलाटी ने कहा कि रोटरी क्लब प्राइड द्वारा समाज हित में निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण की विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से क्लब स्वयं से ऊपर सेवा के सिद्धांत को सार्थक कर रहा है। पद ग्रहण समारोह में पूर्व अध्यक्ष आशीष अग्रवाल और पूर्व सचिव विजय बहादुर पाल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान आलोक खंडेलवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, गिरिराज शरण अग्रवाल, कृष्ण खंडेलवाल, बृजेश उमर, अतुल जायसवाल, जितेंद्र राखोलिया तथा विनोद वर्मा आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब द्वारा डॉ. पी. के. गुप्ता, विजय बहादुर पाल एवं गिरिराज शरण अग्रवाल के सहयोग से जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान की गईं। कार्यक्रम में मंडल सचिव प्रशांत नागर, डिस्ट्रिक्ट इंटरसिटी चेयरमैन अभिषेक वर्मा, सह-मंडलाध्यक्ष कान्दोई, रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष सचिंद्र सिंह, सचिव डॉ. मोहम्मद असलम, प्रदीप सिंह तथा शमीम अहमद को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रोटरैक्ट क्लब के अध्यक्ष वेदांत वर्मा, सचिव रचित अग्रवाल, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष ज्योति सिंह एवं सचिव विनीता पांडेय उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन राकेश गर्ग ने किया तथा कार्यक्रम संयोजक सौरभ मद्धेशिया रहे।