सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police Classroom in Chandauli CO Arun Kumar Singh taught children lesson on law

Chandauli News: अनजान लिंक पर न करें क्लिक, हो जाएगा नुकसान; सीओ अरुण कुमार सिंह ने पढ़ाया कानून का पाठ

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 30 Mar 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: चंदौली जिले में अमर उजाला की ओर से विद्या पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। इस दौरान सीओ अरुण कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को कानून का पाठ पढ़ाया। 

Police Classroom in Chandauli CO Arun Kumar Singh taught children lesson on law
विद्यार्थियों के सवालों का सीओ ने दिया जवाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मोबाइल पर आए अनजान लिंक को ओपेन न करें, अन्यथा यह खतरनाक हो सकता है। सोशल साइटों का भी सोच समझ कर इस्तेमाल करना चाहिए। सोशल साइटों पर विशेष कर लड़कियों को अपनी सिंगल फोटो अपलोड करने से बचना चाहिए। इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है। यह सीख पं. दीनदयाल उपाध्याय के सीओ अरुण कुमार सिंह ने  महमूदपुर में स्थित विद्या पब्लिक स्कूल में सोमवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में बच्चों को बचाव की सीख देते हुए कहीं। 

Trending Videos


मुख्य अतिथि सीओ अरुण कुमार सिंह ने छात्राओं से अपील की कि वे किसी भी समस्या में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि पुलिस आपकी मित्र है और समस्या के समाधान के लिए हमेशा उपलब्ध रहती है। उन्होंने कहा कि मोबाइल में सिम लॉक लगाना अनिवार्य है और किसी भी अज्ञात लिंक, नोटिफिकेशन या एपीके फाइल को न खोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि शासन की ओर से महिला सुरक्षा के लिए कई कानून बनाए गए हैं। 112, 108, 1090 सहित अन्य नंबरों पर कॉल कर सहायता ले सकते हैं। कहा कि साइबर अपराध होने पर 1930 पर कॉल करें। सहायता मिलेगी। यातायात के विषय पर सीओ ने छात्राओं से यह भी कहा कि वे परिवार के सदस्यों, विशेषकर बाइक चालकों को हेलमेट पहनने की सलाह दें। यातायात नियमों का पालन करें।

इसे भी पढ़ें; UP Crime: ओडिशा से गांजा लाकर यूपी में बेचते थे तस्कर, 121 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कहा कि देश में सबसे अधिक मौते सड़क दुर्घटना में होती है और इसमें भी सबसे अधिक गलत ढंग से वाहन चलाने और हेलमेट न पहनने के कारण होती है। इस मौके पर प्रबंधक अजय कुमार सिंह, अर्चना यादव, संदीप कुमार, सोनी कुमारी, विभा श्रीवास्तव, अंकित, शिवम सिंह आदि रहे। 

छात्रों के सवाल और सीओ के जवाब 

सवाल: यदि सुनसान स्थान पर खतरा महसूस हो, पास में मोबाइल न हो, आस पास पुलिस न हो तो क्या करें। स्नेहा चौरसिया
जवाब:
यदि आपको लगता है कि कोई आपका पीछा कर रहा है। समीप में काेई पुलिस चौकी अथवा थाना नहीं है तो हमेशा तेज कदमों से आबादी वाले इलाके में पहुंचे। भीड़ में छेड़छाड़ की कोई हिम्मत नहीं करेगा और यदि करेगा तो लोग आपकी सहायता करें। 
सवाल: मोबाइल पर फेक काल आ रहा है, इसका पता कैसे चलेगा। नेहा सोनकर 
जवाब :
यदि कोई फेक काल करता है तो आपके किसी रिश्तेदार अथवा परिचित के नंबर से और उसकी आवाज में बात होती है। यदि कोई किसी अपने के दुर्घटना आदि की बात करता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। फोन करने वाले से नाम पूछे और इसके बाद जिसके दुर्घटना की बात कहीं जा रही है, उसके फोन पर कॉल करें। इससे पता चल जाएगा। 
सवाल: यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड हो जाए तो कहां शिकायत करें। सूर्यांश सोनी 
जवाब:
साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल निशुल्क नंबर 1930 पर शिकायत करना चाहिए। यदि किसी तरह से आपसे पैसे ऑन लाइन लिए गए हैं तो शिकायत के बाद उस पैसे को रोक दिया जाता है और पैसे वापस कराए जाते हैं। अब तो सभी थाने पर साइबर सेल बनाए गए हैं। 
सवाल: आम नागरिक के रूप कानून में हमारा क्या योगदान है। नैंसी खरवार 
जवाब:
आम नागरिक के कर्तव्यों का पालन कर और यातायात नियमों का पालन कर कानून का सहयोग कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed