{"_id":"69caa96f255328cae00cf7cf","slug":"video-youth-climbs-tower-fire-team-brings-him-down-after-arduous-effort-in-chandauli-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: टावर पर चढ़ा शख्स, कड़ी मशक्कत के बाद फायर टीम ने उतारा नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: टावर पर चढ़ा शख्स, कड़ी मशक्कत के बाद फायर टीम ने उतारा नीचे
चंदौली जिले में बबुरी थाना क्षेत्र के बनौली इलाके में सोमवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक शराब के नशे में बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों की भीड़ जुट गई और लोग उसे नीचे उतारने के लिए मनाने का प्रयास करने लगे, लेकिन युवक की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही थी। युवक की पहचान श्रीकंठपुर निवासी सुरेश (35 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में टावर पर चढ़ गया। शाम के समय उसे नशे की हालत में इलाके में घूमते हुए भी देखा गया था। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए। टीम लगातार उससे संवाद स्थापित करने की कोशिश कर रही है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि उक्त युवक शराब के नशे में टावर पर चढ़ा था । समझाने पर युवक टावर से नीचे उतर आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।